Wednesday, May 12, 2010



 ग्लोबल अपडेट    12 मई 2010
सामान्य
यूनाइटेड किंगडम के नए प्रधानमंत्री कंज़र्वेटिव पार्टी के डेविड केमरन होंगे। उनके उप प्रधानमंत्री लिबरल-डेमोक्रेटिक पार्टी के निक क्लेग हैं। लिब-डेम के विंस केबल व्यापार मंत्री होंगे। पार्टी को तीन कैबिनेट मंत्रियों के पद और मिलेंगे। कंज़र्वेटिव पार्टी के जॉर्ज ओसबर्न चांसलर हैं, विलियम हेग विदेश मंत्री और टेरेसा मे नई गृह मंत्री। टोरी और लिब-डेम पार्टियों के बीच यह इतिहास का पहला गठवंधन है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद से यूके में यह पहली गठबंधन सरकार है। 1812 से अबतक बने प्रधानमंत्रियों में केमरन सबसे कम उम्र के हैं।

No comments:

Post a Comment