Saturday, January 18, 2014

राहुलमय कांग्रेस और 'आप' का टूटता जादू

पिछले दो दिन के अखबार राहुल के प्रधानमंत्रित्व को समर्पित थे। सभी चैनलों पर बहस का मुद्दा भी यही था। बहरहाल कांग्रेस महासमिति की बैठक का निष्कर्ष यह निकला कि अब राहुल नए अवतार में हैं। उनकी बोली और अंदाज बदला है। पार्टी की इस बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हिंदी में बोले। अपने संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने हिंदी में पूछे गए सवालों के जवाब भी अंग्रेजी में दिए थे। इससे बड़ी बात यह है कि कांग्रेस अब अपनी आर्थिक नीति को लेकर जवाब देने की स्थिति में है। उसके प्रवक्ताओं को होमवर्क के साथ भेजा जा रहा है। राहुल ने मणिशंकर की तारीफ की तो उन्हें भी ताव आ गया और उन्होंने नरेंद्र मोदी को चायवाला बना दिया। रोचक बात यह कि जिस नरेंद्र मोदी के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर आगमन से लेकर सभा स्थल तक जाने का आँखों देखा हाल प्रसारित होता था, वे दो दिन से दिल्ली में पड़े थे उनकी कोई खबर नहीं। खबरें हैं 'आप' की दुर्दशा की। अब इस आशय की खबरें भी आने लगी हैं कि किस तरह से आप की टोपी पहने लोग सरकारी अफसरों को फटकार रहे हैं। दिल्ली में स्टिंग ऑपरेशन वाले उपकरणों की बिक्री हो रही है। पर उससे ज्यादा है मंत्री-पुलिस संवाद। लोकतंत्र अपने अगले पायदान पर आ गया है। 

दैनिक भास्कर 





भारत से लोकतंत्र के निर्यात का यह सचित्र विवरण एक दिन पुराना है।



अमर उजाला

नवभारत टाइम्स



 नेशनल दुनिया



3 comments:

  1. लासा मंजर में लगा, आह आम अरमान |
    मौसम दे देता दगा, है बसन्त हैरान |

    है बसन्त हैरान, कोयलें रोज लुटी हैं |
    गिरगिटान मुस्कान, लोमड़ी बड़ी घुटी है |

    गीदड़ की बारात, दिखाता सिंह तमाशा |
    बन्दर की औकात, बताता नया खुलासा ||

    ReplyDelete
  2. भन्नाता बिन्नी दिखा, सुस्ताता अरविन्द |
    उकसाता योगेन्द जब, उकताता यह हिन्द |

    उकताता यह हिन्द, मुफ्तखोरों की दुनिया |
    आये सज्जन वृन्द, किन्तु लुट जाती मुनिया |

    दीन-हीन सरकार, विपक्षी है चौकन्ना |
    टपकाए नित लार, जाय रविकर जी भन्ना ||

    ReplyDelete
  3. सदियों से चम्पी करे, पंजे नोचें बाल |
    कंघी बेंचे वह धड़ा, गंजे करें सवाल |

    गंजे करें सवाल, नया हेयर कट पाया |
    हर दिन अति उम्मीद, दीप नित नया जलाया |

    यह गंजों का देश, राज सत्ता को कोसे |
    दीन हीन के क्लेश, रहे यूँ ही सदियों से ||

    ReplyDelete