Wednesday, May 12, 2010



 ग्लोबल अपडेट    12 मई 2010
सामान्य
यूनाइटेड किंगडम के नए प्रधानमंत्री कंज़र्वेटिव पार्टी के डेविड केमरन होंगे। उनके उप प्रधानमंत्री लिबरल-डेमोक्रेटिक पार्टी के निक क्लेग हैं। लिब-डेम के विंस केबल व्यापार मंत्री होंगे। पार्टी को तीन कैबिनेट मंत्रियों के पद और मिलेंगे। कंज़र्वेटिव पार्टी के जॉर्ज ओसबर्न चांसलर हैं, विलियम हेग विदेश मंत्री और टेरेसा मे नई गृह मंत्री। टोरी और लिब-डेम पार्टियों के बीच यह इतिहास का पहला गठवंधन है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद से यूके में यह पहली गठबंधन सरकार है। 1812 से अबतक बने प्रधानमंत्रियों में केमरन सबसे कम उम्र के हैं।





एक ज़माने में सिविल सर्विसेज़ में जाना रुतबे की बात थी। आज भी है, पर बड़े शहरों और बड़े लोगों के बच्चों की दिलचस्पी इसमें कम हो रही है। दूसरी ओर सिविल सर्विसेज़ की समाज में भूमिका बदल रही है। अब इसे सामंती रुतबे और रसूख वाले साहब बहादुर की जगह जागरूक लोकतंत्र के सेवकों की सेवा बनना चाहिए। पिछले साल प्रशासनिक सुधार की पहल शुरू हुई है, जिसकी गूँज राजनैतिक नक्कारखाने में सुनाई नहीं पड़ती है।  


लेख को पढ़ने के लिए अखबार की कतरन पर क्लिक करें